{"_id":"5c116552bdec2241595bb0ab","slug":"181544643922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों से की जा रही ठगी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों से की जा रही ठगी के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तहसील में बुधवार को राशन डीलर पहुंचे और राशन डीलरों से मशीन न लगवाने के नाम पर की जा रही ठगी की शिकायत की। पीड़ितों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि दो माह पूर्व भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बुधवार को काफी संख्या में राशन डीलर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर एसडीएम को पत्र सौंपा। उन्होंने कहा शासन ने प्रदेश के सभी राशन डीलरों के यहां पर मशीन लगाने के आदेश दिए हैं, जल्द ही सभी राशन डीलरों के यहां पर विभागीय योजनाओं के तहत मशीन लगवा दी जाएगी। उन्होंने कहा तहसील क्षेत्र के कई गांव के राशन डीलर ही अन्य राशन डीलरों से यह कहकर अवैध वसूली कर रहे हैं कि उनके यहां पर मशीन नहीं लगेगी। उन्होंने कई राशन डीलरों से अवैध वसूली भी कर ली है। इससे वे परेशान है। उन्होंने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि दो माह पहले भी इस संबंध में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ितों ने एसडीएम से अनुरोध किया कि जब तक प्रकरण की जांच नहीं होती, तब तक उनके नाम गोपनीय रखे जाए। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार ने कहा तहसील क्षेत्र के कुछ राशन डीलरों ने अवैध वसूली की शिकायत की है। यह योजना शासन की है, इसमेें कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। गोपनीय रूप से जांच की जाएगी।