फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रोडवेज बस न रुकने पर रोष जताया

रोडवेज बस न रुकने पर रोष जताया

Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस न रुकने पर रोष जताया
रोडवेज बस न रुकने पर रोष जताया
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव के बस स्टैंड पर शनिवार को रोडवेज बस न रुकने पर यात्रियों ने रोष जताया। उन्होंने रोडवेज बस चालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र के बिजरौल, जलालपुर, खड़खड़ी, बामनौली आदि गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इन गांवों में पिछले छह माह से रोडवेज बसों के न रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को भी रोडवेज बस न रुकने पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने कहा कि रोडवेज बसों के चालकों की मनमानी के चलते मजबूरन यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायत पर भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। एआरएम योगेंद्र पाल ने चालकों को निर्देश दिए। हंगामा करने वालों में धर्मेंद्र, कपिल, गौतम, अरविंद, राज सिंह, ओमवीर, धर्मवीर, सहेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed