{"_id":"5c01897dbdec2241af665c16","slug":"181543604605-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया बल
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में दिल्ली रोड पर हुई कोटेदारों की बैठक में जहां संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया, वहीं समस्याओं पर मंथन कर जल्द ही विभागीय अफसरों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उप्र प्रभारी कंवरपाल चौहान व उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने किया। बैठक में लुहारी, मलकपुर, ढिकाना, जौनमाना, रमाला, किशनपुर, सूप, मुकंदपुर, हिलवाड़ी, बिजरौल, खड़खड़ी, जलालपुर, बड़ौली, टयौढ़ी आदि सहित जनपद के अधिकांश गांव के राशन डीलरों ने भाग लिया। पश्चिमी उप्र प्रभारी कंवरपाल चौहान ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोटेदारों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर बैठक कर हकों के लिए जागरूक कर रहे हैं।
बैठक में दो दिसंबर को दिल्ली रोड स्थित आरजू फार्म हाउस पर होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने पर बल दिया गया। उपाध्यक्ष कुशलपाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने व कोटेदारों की मानदेय व कमीशन की मांग पूरी करने के लिए आंदोलन की रणनीति को सफल बनाना है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक कमलेश मिश्र, प्रदेशध्यक्ष राजेन्द्र त्यागी, महासचिव विजय विक्रम, मेरठ मंडल से विकास शर्मा, भूमिका, शबाना, राजपाल शिरकत करेंगे। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुधीर दांगी, ब्रिजेश पंवार, मनोज, रविंद्र, ओमवीर, मांगेराम, बिजेंद्र, राहुल, सूबेदीन, पप्पू आदि शामिल रहे।