फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलों से कोई वास्ता नहीं, बच्चों नहीं पढ़ोंगे लगानी पड़ेगी झाडू : आजम खां

मुगलों से कोई वास्ता नहीं, बच्चों नहीं पढ़ोंगे लगानी पड़ेगी झाडू : आजम खां

Sat, 03 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुगलों से कोई वास्ता नहीं, बच्चों नहीं पढ़ोंगे लगानी पड़ेगी झाडू : आजम खां
कोन बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री आजम खां।
सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि युवा जीवन में तरक्की के लिए अनुशासन सीखें। जिस समाज में अनुशासन नहीं रहता वह कभी तरक्की नहीं कर सकता। मुगलों को मुस्लिम कभी आदर्श नहीं मानते, भारत के संविधान को मुस्लिम आदर्श मानते हैं। इस्लाम अनुुशासन सिखाता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद के आवास पर पहुंचकर आजम खां ने पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। हवेली पर आजम खां अहमद हमीद से मिले और कहा कि हिम्मत से काम लें। सुख और दुख जिंदगी का हिस्सा हैं। यहां पहुंचे युवाओं से कहा कि जीवन में अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। जो समाज या व्यक्ति अनुशासित नहीं रहता वह कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन


अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जो बच्चे नहीं पढ़ेंगे वह आगे कैसे बढ़ सकते हैं। इस्लाम अनुशासन सिखाता है। हिंदु और मुस्लिम भाई-भाई है। विधायक रूचिवीरा, चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट, हाजी निजात खान, इमरान खान, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, रमन गुर्जर, जाहिद खान, शफीक सलमानी, लोकेंद्र हेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों सेल्फी से दूर रहो
यहां पहुचें युवाओं से कहा कि वह सेल्फी के चक्कर में न उलझें। रोजाना साढे तीन हजार लोग सेल्फी के चक्कर मर रहे हैं। इस वजह से वह जहां भी जाते हैं युवाओं को सेल्फी के लिए मना करते हैं।

रामपुर में रखे हैं वारंट
पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि शिक्षा के नाम पर उन्होंने सिर्फ यह कहा था कि उन्होंने अपने बच्चों को डीएम और एसपी बनने की पढ़ाई कराई, इस पर उनके नाम वारंट करा दिए गए थे। ऐसे वारंट रामपुर में रखे हुए हैं।

कौन-कौन जाते हैं स्कूल और मदरसे
पूर्व मंत्री आजम खां के यहां पहुंचने पर युवाओं की भीड़ लग गई। उन्हें खुद लोगों को बैठाने के लिए खड़ा होना पड़ा। बोले कि पहले यह बताओ कितने लोग स्कूल जाते हैं और कितने मदरसा। यहां मौजूद लोगों से बच्चां को शिक्षा का आह्वान किया।


मोदी ने हाथ में थमा दी झाडू
आजम खां ने कहा कि अगर नहीं पढ़ोंगे तो झाडू लगानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वैसे भी मोदी ने लोगों के हाथ में झाडू थमा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed