{"_id":"5bda0974bdec22695b77a4bb","slug":"181541015924-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष में सुषमा त्यागी और विपक्ष में शिवम रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष में सुषमा त्यागी और विपक्ष में शिवम रहा प्रथम
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के यमुना इंटर कॉलेज में डॉ. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने शुभारंभ किया। गांधीवाद समस्याओं से निपटने का प्रभावशाली अस्त्र प्रतियोगिता का विषय रहा है। उन्होंने बताया कि पक्ष में यमुना इंटर कॉलेज की छात्रा सुषमा त्यागी प्रथम, केएचआर इंटर कॉलेज लुहारी का चंद्रवीर सिंह द्वितीय और यमुना इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति वर्मा तृतीय रही। विपक्ष में केएचआर इंटर कॉलेज लुहारी का शिवम प्रथम, यमुना इंटर कॉलेज का सुहेब द्वितीय और इसी कॉलेज की छात्रा अदिबा राइन तृतीय रही। विजेता छात्र 10 नवंबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निर्णायक मंडल में दिनेश कुमार शर्मा रहे। आनंद कुमार शर्मा, डॉ. राधेश्याम सिंह, सितारा बेगम का सहयोग रहा।
विज्ञापन