{"_id":"5b5b702a4f1c1bee748b6564","slug":"181532719146-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में मकान गिरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में मकान गिरा, छह घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में मकान गिरा, छह घायल
बागपत/दाहा। लगातार चल रही बारिश से सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव में मकान की छत गिरने से एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया। दाहा क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में पांच लोगों के मकान और दीवारें गिरी।
क्षेत्र के तिलपनी गांव में यह मकान गिर गया। जिसमें नफीस का परिवार के छह लोग घायल हो गए। तीन को मेरठ रेफर किया गया। नफीस ने बताया कि सुबह बारिश के चलते उसके परिवार के सदस्य अजमी, वसीम, मारूफ, शमीम, नफीसा और शाहरूख बैठे हुए थे। तभी अचानक भरभराकर मकान गिर गया। जिसमें सभी घायल हो गए। आस-पास के लोग और रिश्तेदारों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अजीम, वसीम और शमीम की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इससे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके अलावा दाहा क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में हादसा होने से बच गया। जाकिर का मकान, इस्लाम, अंसार, उम्मेद के मकान की दीवार गिर गया। इससे कोई हताहत नहीं हुआ। परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।
-----------------
अंडरपास में भरा पानी बन रहा जी का जंजाल
रमाला/अग्रवाल मंडी टटीरी। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. युसूफ चौधरी के नेतृत्व मेंस्त्रत्त् काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और अंडरपास में जल भराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अंडरपास में दो दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। इसमें ककड़ीपुर निवासी मुकेश की भैंसा बोगी डूब गई है। भैंसे को लोगों ने खींचकर बचा लिया। कई किसानों के ट्रैक्टर फंस गए। रमाला, ककड़ीपुर, किरठल, असारा, सूजती, टीकरी, दोघट, पुसार समेत 12 गांवों का यह आम रास्ता है। जल भराव के कारण यातायात ठप है। रेल विभाग ने अपनी सुविधा के लिए अंडरपास तो बना दिया, लेकिन पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कारी मोहम्मद तारीक, मुकेश, सुरेंद्र सिंह, फरमान, जुनैद, इमरान, इब्राहिम, इलियास, सद्दाम, हुसैन, खलील, दीन मोहम्मद आदि शामिल रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के सूरजपुर महनवा बनाए जा रहे अंडरपास में जलभराव के कारण आवागमन ठप हो गया। मिट्टी भी धस गई। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि टे्रनों को सेफ्टी के लिए पैंसेजर और टे्रनों को अंडरपासों से धीमी गति से निकाला जा रहा है। जिससे कोई हादसा न हो सके।