फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर घर टीबी के मरीज तलाशने को टीम रवाना

घर घर टीबी के मरीज तलाशने को टीम रवाना

Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
घर घर टीबी के मरीज तलाशने को टीम रवाना
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी पर सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों, आशाओं, आंगनबाड़ी और एएनएम की सीएचसी अधीक्षक ने बैठक ली और उन्हें घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की खोज कर उनकी जांच कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। बाद में 16 टीम गठित कर हरी झंडी दिखाकर सीएचसी से रवाना किया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया कि 11 से 29 जून तक नगर व क्षेत्र में घर-घर टीबी के मरीजों को तलाश करने का अभियान चलाया जा रहा है, इसमें पठानकोट, गुराना, औसिक्का, बड़ावद, इदरीशपुर, कोताना सहित कई गांवों को चिह्नित किया। इस कार्य को पूरा करने के लिए 16 टीमों का गठन किया। उन्होंने बैठक मेें गठित टीम के सदस्यों को नगर व क्षेत्र के गांवों के प्रत्येक घर मेें जाकर टीबी के मरीजों की खोज करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी के मरीजों के मिलने पर उनका इलाज शुरू करने और दवा देने के निर्देश दिए। बाद मेें हरी झंडी दिखाकर टीम को सीएचसी परिसर से रवाना किया। इस मौके पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, जतिन शर्मा, सचिन शर्मा, महेश दीक्षित, सुखवीर सिंह, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed