{"_id":"5af8944c4f1c1be6408b5176","slug":"181526240332-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौली रोड पर आधे घंटे जाम में फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौली रोड पर आधे घंटे जाम में फंसे वाहन
Updated Mon, 14 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली रोड पर आधे घंटे जाम में फंसे वाहन
बड़ौत (बागपत)। नगर में जाम की स्थिति लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। रविवार को भी बिनौली रोड पर आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। लेकिन पुलिस ने इसकी सुध नहीं ली।
यूं तो आए दिन नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से लेकर कोताना रोड, बिजरौल रोड, अतिथि भवन बाजार और बिनौली रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को घंटो जाम में फंसा रहना पड़ता है। रविवार दोपहर बिनौली रोड पर आधे घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जैसे-तैसे कर जाम में फंसे लोगों ने जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। आधे घंटे तक जाम लगे रहने के बावजूद पुलिस और प्रशासन को कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना था कि वे शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे।