{"_id":"5adb97e14f1c1b9f098b5db6","slug":"181524340705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया । छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया।
पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में धरती माता गंदगी से अट गई है। पृथ्वी को बचाने के लिए हम सबको मिल कर आगे आना होगा। उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियों और पालीथिन पर प्रतिबंध से ही पृथ्वी का बचाव हो सकता है। इस अवसर पर स्कूल की मानसी सोलंकी, बॉबी तोमर, साक्षी सोलंकी, तनु कुमारी, देवांशी, अपूर्वा, सानिया, नीरा, काजल, सोनम, अपेक्षा आदि छात्र छात्राओं ने पेड़ पौधे, जल संरक्षण की प्रदर्शनी लगाकर पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इस दौरान चंद्रवीर शिवाच, नितिन शर्मा, सुनील तोमर, शालू दक्ष, अंशु तोमर, अजय शर्मा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।