{"_id":"5a64ee324f1c1bb1208b4977","slug":"181516564018-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की सूझबुझ से बची तीन युवकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की सूझबुझ से बची तीन युवकों की जान
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मेरठ रोड पर एक सिपाही की सूझबूझ से बाइक सवार तीन युवकों की जान बची है। तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। सिपाही ने ट्रक को रुकवाया। उसके बाद युवक ट्रक के नीचे से निकले।
सैड़भर गांव निवासी तीन युवक शाहबाद, सुहेब और शादाब रविवार शाम बागपत से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में चौकी के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे तीन युवक आ गए। इसी दौरान चौकी के बाहर खड़े सिपाही प्रवेश शर्मा ने जोर से आवाज लगाकर ट्रक को रुकवाया। उस समय युवक दोनो टायरों के बीच में थे। इसके बाद तीनों युवक ट्रक के नीचे से निकलकर बाहर आए। युवकों को मामूली चोट लगी है। उनकी जान सिपाही की सूझबूझ के कारण बची है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सभी लोगों ने सिपाही की प्रशंसा की।