{"_id":"5a5d037e4f1c1b72268b4961","slug":"181516045182-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पट्टी चौधरान के काफी संख्या में महिला और पुरुष तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर तंग गली में चल रहे कोचिंग सेंटर को बंद कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पट्टी चौधरान बावली रोड के निवासियों का कहना है कि उनके मोहल्ले में एक तंग गली में एक शिक्षक कोचिंग सेंटर चलाता है। जहां काफी संख्या में बच्चे कोचिंग करने आते हैं और आए दिन उत्पात मचाते रहते हैं। इससे गली में आने-जाने का रास्ता नहीं मिलता। इससे बच्चे और महिलाएं परेशान हैं और उन्हें मकान के अंदर ही बंद रहना पड़ता है। इससे शांति को खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कोचिंग सेंटर बंद कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसमें सविता, राधा, वंदना, पवन, प्रदीप, कुसुम, धर्मपाल, कृष्ण, कृष्णा, पप्पू, रमेश, अभिषेक, मोनू, राखी आदि रहे।