{"_id":"5a47e7d04f1c1bce6d8b706c","slug":"181514661840-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का एक सप्ताह में करें समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का एक सप्ताह में करें समाधान : डीएम
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि आईजीआरएस से कोई भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। संबंधित अधिकारी को इस समस्या का एक सप्ताह में निस्तारण करना होगा।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संदर्भ में कार्यशाला को संबोधित किया। इसमें डीएम ने कहा कि अफसर कार्यशैली में बदलाव लाए। कार्य को गंभीरता के साथ करें। संवेदनशील होकर शिकायतें सुनें और गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों के मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं अन्य संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। शिकायत लंबित न रखी जाए और उनका निस्तारण समयावधि में करना सुनिश्चित करें। अब सभी शिकायतें ऑनलाइन की जा रही है। इन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाती है। शिकायतकर्ता को निराकरण के संबंध में लिखित में जानकारी दें। उदासीनता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें एडीएम लोकपाल सिंह, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, सभी तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।