फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई

Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने बृहस्पतिवार को शाम के समय एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय रिकार्ड पूरा न मिलने और राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यदि अपनी कुसी बचानी है तो राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना पड़ेगा।
चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने बृहस्पतिवार को देर शाम एक्सईएन प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान नगर और क्षेत्र में दी जाने वाली सप्लाई का रिकार्ड, विद्युत लाइनें, बिजली का खंभा लगने की स्टीमेट की फाइल समेत कई महत्वपूर्ण रिकार्ड अधूरे मिले तो उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अभियंता सहित सहायक अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही दो टूक चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को अपनी कुर्सियां बचानी है तो हर हाल में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करना होगा, क्योंकि लोगों को भरपूर मात्र में सप्लाई तो दी जा रही है, लेकिन रेवेन्यू नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया यूपी के 75 जिलों में बागपत जनपद रेवेन्यू का लक्ष्य पूरा करने के मामले में नीचे से तीसरे पायदान पर है। इस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को भी कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को कहा। प्रत्येक उपभोक्ता को बिना रिश्वत लिए कनेक्शन देने के निर्देश दिए। बैठक में एसई संजय, एक्सईएन एसपी टांक और राहुल शर्मा, सहायक अभियंता रितेश्वर बंधु, गोपाल, सुधाकर, चैन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


बिजली थाने बनेंगे
बड़ौत। यूपी के अन्य जिलों की अपेक्षा राजस्व वसूली करने के मामले में बागपत जनपद की खराब स्थिति को सुधारने और विद्युत निगम के मंत्री के आदेशों पर नववर्ष के जनवरी और फरवरी माह में जनपद मेें बिजली विभाग के थाने बनेंगेे। चीफ इंजीनियर एसबी यादव ने बताया कि जनपद में थाने खोलने के लिए जमीन तलाशनी शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed