{"_id":"5a0de7c64f1c1b86698bc0e7","slug":"181510860742-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि और बीज शोधन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि और बीज शोधन की जानकारी दी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. संतराम ने बताया रबी की फसल को बीज शोधन करने हेतु कार्बंडाजिम, ट्राईकोडर्मा को मिलाकर बुआई करें। दलहन फसलों के बीजों को बोते समय राइजोवियम कल्चर से उपचारित करके बोएं। भूमि जनित रोगों से फसलों की सुरक्षा हेतु ट्राईकोडर्मा, गोबर की सड़ी खाद को बुआई के समय खेत में प्रयोग करें। भूमिगत कीटों से सुरक्षा हेतु व्यूबेरिया बेसियाना और गोबर की खाद से बुआई करने से लाभ मिलता है। छपरौली के सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश खोखर ने क्षेत्र के कई गांवों में सरसों की फसल की जांच की। किसानों को झुलसा रोग की पहचान कराई, साथ ही उपचार के तरीके बताए। रोग से पत्तियां झुलसकर सूख जाती है, जिसे झुलसा रोग कहते हैं। यह कोहरे के मौसम में इसका प्रकोप बढ़ जाता है। सिंचाई के समय यूरिया का प्रयोग न करें। पानी के साथ कार्बन्डाजिम और मैकोजेब के घोल का प्रयोग करें तभी सरसों की फसल को रोग से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन