{"_id":"59ff69524f1c1baf678b9906","slug":"181509910866-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के दाम में वृद्धि के लिए दोबारा से किया जाए मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के दाम में वृद्धि के लिए दोबारा से किया जाए मंथन
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। जिवानी गांव में किसानों की बैठक हुई, इसमें गन्ने पर 10 रुपये बढ़ाने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। जो दाम बढ़ाए हैं वह बेहद कम हैं, इससे लागत भी नहीं निकल पा रही है। इसमें वक्ताओं से सरकार से गन्ने के दाम पर फिर से विचार करने की मांग की।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए रमाला मिल के डायरेक्टर मनोज कुमार जिवानी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। गन्ने पर 10 रुपये बढ़ाकर उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे अधिक फसल को पैदा करने में किसानों का खर्च हो रहा है, मजदूरी भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने कहा वर्तमान में कृषक कर्जदार होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। उन्होंने सरकार से मांग की गन्ना मूल्य वृद्धि पर दोबारा से विचार किया जाए। इसमें ओमबीर सिंह, मुकेश, पूरण सिंह, मांगेराम, तेजपाल सिंह, सुनील, अनिल कुमार, रणध्ीार सिंह, संजीव कुमार, ओमपाल सिंह आदि रहे।