{"_id":"59fe150e4f1c1b79548bb21b","slug":"181509823758-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी होने से कम समय खुली अस्पताल की लैब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी होने से कम समय खुली अस्पताल की लैब, मरीज परेशान
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शनिवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण जिला अस्पताल की लैब में 11 बजे ही ताला लग गया। बुखार से ग्रस्त मरीज जांच के लिए अस्पताल में उसके बाद भी पहुंचे। जांच न होने के बाद वापस लौट गए। इनमें पीएसी का सिपाही भी शामिल है।
गुरु पूर्णिमा की शनिवार को सरकारी छुट्टी है, इसलिए जिला अस्पताल की ओपीडी में 11 बजे तक मरीज देखे । इसके बाद केवल इमरजेंसी चली। इस कारण अस्पताल की लैब भी 11 बजे तक ही चालू रही। इसके बाद अस्पताल में पहुंचे मरीजों के न खून की जांच हो पाई और न ही अन्य ओर कोई। किसी का एक्स-रे भी नहीं हुआ। बुखार होने के कारण पूरे दिन अस्पताल में बुखार से ग्रस्त मरीज आते रहे। खून की जांच न होने के कारण मरीज वापस लौट गए। पीएसी का सिपाही लोकेश को बुखार हो रहा था। वह अस्पताल में पहुंचा। वह खून की जांच कराना चाहता था, लेकिन लैब बंद होने के कारण इमरजेंसी कक्ष के स्टाफ ने उसको छुट्टी बताकर बुखार की दवाई देकर वापस भेजा। इस तरह से अन्य मरीज भी वहां से लौट गए। अधिकांश मरीज प्राइवेट अस्पताल में गए। इस कारण निजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा सरकारी छुट्टी होने के कारण अस्पताल में 11 बजे तक लैब खोली।
दिल्ली-मेरठ का रुख कर रहे मरीज
बागपत। पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल में डेंगू के इलाज की सुविधा न होने के कारण ज्यादातर मरीज दिल्ली और मेरठ का रुख कर रहे है। चिकित्सक भी हायर हॉस्पिटल के लिए मरीजों को रेफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
रालोद नेता भी हुआ बुखार से ग्रस्त
बागपत। रालोद नेता अमित जैन पिछले कई दिन से बुखार से ग्रस्त है। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।