{"_id":"5984c97c4f1c1b26348b46b4","slug":"181501874556-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच के दो कार्यकर्ताओं हवालात में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच के दो कार्यकर्ताओं हवालात में डाला
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच के दो कार्यकर्ताओं हवालात में डाला
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली में बृहस्पतिवार रात बड़ौली गांव में मामूली झगड़े को लेकर पुलिस द्वारा हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को हवालात में डालने और उनके साथ अभद्रता करने के विरोध में शुक्रवार को मंच के कार्यकर्ता काफी संख्या में कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन कर पुलिस का घेराव किया और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। आरोपी दरोगा और मुंशी के खेद प्रकट करने पर मामला शांत हुआ।
बृहस्पतिवार रात बड़ौली गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकित बड़ौली और सचिन वत्स कोतवाली पहुंचे थे। आरोप है कि कोतवाली में मौजूद एक दरोगा और मुंशी ने उनसे अभद्रता की। अपने बारें में जानकारी देने के बाद भी दरोगा ने उन्हें हवालात में डाल दिया। रात एक बजे एसएसआई के पहुंचने पर उन्हें छोड़ा गया। इसकी भनक जब मंच के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे शुक्रवार युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली के नेतृत्व में काफी संख्या में कोतवाली पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
इस दौरान एसएसआई हेमेंद्र बालियान से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को हवालात में बंद करें। पुलिस से लंबी तीखी नोकझोंक के बाद कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव वहां पहुंचे और उन्होने कार्यकर्ताओं के पूरें घटनाक्रम की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दरोगा एवं मुंशी को यहां बुलाया जाए और खेद प्रकट करें। बाद में दोनों को कोतवाली प्रभारी ने बुलाया और खेद प्रकट करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मामले को शांत किया। लेकिन यह भी कहा कि फिर ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी नहीं तो मंच कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री, अंकित बड़ौली, सचिन वत्स, पवन, रोहित, प्रदीप बिजरौल, अंकुर चौधरी, अंकुर बावली, प्रदीप बड़ैली, रोहित, सचिन, रवि, पीयूष, कपिल, सन्नी, जुडल, पंकज, नवीन, विकास, अमित, राहुल, मुकेश आदि मौजूद रहे।