{"_id":"5971074b4f1c1b26468b461d","slug":"181500579659-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्ट से प्रभावित हो रही यूपी की बिजली: रामबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्ट से प्रभावित हो रही यूपी की बिजली: रामबीर
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा महादेव मंदिर को जारी रहेगी विद्युत आपूर्ति
बागपत। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की जल विद्युत परियोजना नाफता, झाकरी, करछम आदि जल विद्युत परियोजना में शिल्ट आ जाने के कारण उत्तर प्रदेश को प्राप्त होने वाली 500 मेगावाट विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि पावर ग्रिड कारपोरेशन की चंपा कुरूक्षेत्र लाइन के ट्रिप कर जाने के कारण वेस्टर्न रीजन से नादर्न रीजन में कन्जेशन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस कारण यूपी पावर कारपोरेशन द्वारा द्विपक्षीय अनुबंध के तहत विद्युत व्यवस्था में 1200 मेगावाट की कटौती होनी की संभावना है। एसई ने बताया कि ऐसे हालात के बावजूद पुरा महादेव मंदिर में विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी और 24 घंटे बिजली आपूर्ति के प्रयास रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांवड़ मार्ग पर भी रात में अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा। साथ ही दिन में भी पर्याप्त बिजली की व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।