फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एटीएम पर ताले, धनराशि नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

एटीएम पर ताले, धनराशि नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एटीएम पर ताले, धनराशि नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी
बड़ौत (बागपत)। नोट बंदी के बाद से ही रुपये को लेकर चला आ रहा संकट जिले में आज भी जारी है। एटीएम की स्थिति तो ओर भी खराब हो गई है। इससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। हालात है कि यहां सप्ताह भर एटीएम में ताले ही लटकते रहते हैं। इससे रुपये के लाले पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

नोट बंदी के बाद देशभर के साथ ही जिले के लोगों ने भी रुपये की किल्लत झेली थी। इसमें एटीएम ने तो लोगों को और भी रुलाने का काम किया था। करीबन तीन-चार महीनों तक लोगों को रुपये की जबरदस्त किल्लत झेलनी पड़ी थी। इससे काफी दिनों के बाद बीच में थोडी स्थिति मेें सुधार जरूर हुआ था। आज हालात फिर वहीं हो गए है। आज जिले के अधिकांश एटीएम बंद ही पड़े रहते हैं। इससे लोग आजिज हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर में कहने के लिए 15 से 20 से अधिक एटीएम है, लेकिन खुलने के नाम पर बस एक या दो। बाकी पर सप्ताहभर तक ऐसे ही ताले लटकते रहते हैं। हालत ऐसी है कि रात्रि के समय यदि कोई एटीएम खुला रहता है तो आज भी उन पर रात्रि के समय लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है। इसको लेकर खातेदारों और आम जनता में आक्रोश पनप रहा है। सिंडिकेट बैंक शाखा के प्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा हमारी शाखा पर 24 घंटे एटीएम व्यवस्था दुरुस्त रहती है। यह बात अलग है कि तकनीकी खराबी के चलते एक या दो बार एटीएम बंद रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed