फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   18 buses left on first day, no entry in Delhi

पहले दिन चलीं 18 बसें, दिल्ली में नो एंट्री

Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
18 buses left on first day, no entry in Delhi
बागपत वंदना चौक पर रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली की ओर जाते यात्री - फोटो : BAGHPAT
पहले दिन चलीं 18 बसें, दिल्ली में नो एंट्री
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन जिले के विभिन्न रूट पर 18 बसों का संचालन किया। यात्रियों की संख्या कम रही। बसें दिल्ली नहीं पहुंची। यात्रियों को लोनी मोड़ तक छोड़ा गया। सैनिटाइज और थर्मल स्कैनिंग की गई। यात्रियों ने मॉस्क लगाकर यात्रा पूरी की। चालकों और परिचालकों ने सावधानी बरतने के लिए प्ररित किया।
सोमवार को रोडवेज के परिचालकों ने यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की। बसों में यात्रियों को बैठने से पहले सैनिटाइज किया। रोडवेज कर्मी और यात्री मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस के साथ बैठे दिखे। सुबह बड़ौत डिपो से चालकों और परिचालकों को थर्मल स्कैनिंग के बाद बसों को रवाना किया। डिपो से बस दिल्ली बस स्टैंड पर करीबन सात बजे पहुंची। जहां पर बसों के इंतजार में यात्री खड़े मिले। मास्क लगाने व सैनिटाइजर के बाद ही बसों में यात्रा सवार हुए। पहले दिन बड़ौत डिपो से 18 बसों का संचालन लोनी मोड़, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बुढ़ाना के लिए हुआ। यात्रियों के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किए ।
विज्ञापन

इनसेट
इन रूटों पर चलीं बस
रूट बसों की संख्या यात्रियों की संख्या
बड़ौत-लोनी मोड़ 10 173
बड़ौत-शामली मार्ग 4 110
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग 4 117
बसों की संख्या कम, इंतहा हो गई इंतजार की
बागपत। रोडवेज बसों के चलने की सूचना पर नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर यात्री एकत्र हो गए, लेकिन बसों के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। दिन में इक्का-दुक्का बस आने तक यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के लिए संचालित नहीं हुई बसें
बागपत। जिले से मेरठ के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा सोनीपत तक भी बसें नहीं गई। नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर बसों का इंतजार कर यात्रियों को लौटना पड़ा।

खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए
बागपत। रोडवेज बसें चलने से यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बागपत से लोनी जाने के लिए निकले किशोर सलीम ने कहा कि वह लॉकडाउन में अपनी बुआ के यहां फंस गया था। अब बस चल जाने के बाद वह अपने घर लोनी लौट रहा है। वह बेहद खुश है।

बागपत वंदना  चौक पर लगी वाहनों की लाइन

बागपत वंदना चौक पर लगी वाहनों की लाइन- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed