{"_id":"5cc0bdb6bdec225cac72a2c5","slug":"171556135350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में बिजलीघर परिसर में ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या को लेकर धरना दिया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर तालाबंदी की और एसएसओ को बंधक बनाया। विद्युत अधिकारियों ने मोबाइल पर किसानों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि शेड्यूल के अनुसार विद्युत सप्लाई दी जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 18 घंटे विद्युत सप्लाई नहीं दी तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
बुधवार को ग्रामीणों ने बिजलीघर में पहुंचकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बिजलीघर में तालाबंदी कर एसएसओ सत्यवीर सिंह को बंधक बनाया। ग्रामीण धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने गांव के बिजलीघर की सप्लाई किरठल बिजलीघर से जोड़ दी । ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद सप्लाई वापस कान्हड़ बिजलीघर से जोड़ी गई, लेकिन अब गांव में मात्र सात आठ घंटे विद्युत सप्लाई ही दी जा रही है, जबकि शासनादेश 18 घंटे विद्युत सप्लाई देने का है। किसानों के खेतों में इस समय गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। गन्ने की बुआई भी की जा रही है। फसल को इस समय सिंचाई की भी अधिक जरूरत हो जाती है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने किसानों से मोबाइल पर बातचीत की। आश्वासन दिया कि विद्युत कटौती नहीं की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि बिजली कटौती की तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इसमें धर्मेंद्र राठी, संजीव राठी, मनोज राठी, प्रशांत, विनोद, सुंदर, विरेंद्र, महफूज, बबलू, ब्रजपाल, राजवीर, डब्लू, संजय राठी, शहजाद, लालू आदि रहे।