फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रकृति पूजा और पुर्नजन्म पर भरोसा करते थे हड्प्पा वाले

प्रकृति पूजा और पुर्नजन्म पर भरोसा करते थे हड्प्पा वाले

Tue, 05 Mar 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति पूजा और पुर्नजन्म पर भरोसा करते थे हड्प्पा वाले
बागपत। सिनौली में चल रहे उत्खनन से इतिहास की कई परतें खुलने की संभावना बन रही हैं। तीसरे चरण में अब तक दो कंकाल मिले हैं। कब्र में सिर और पैर की तरफ मिट्टी के बर्तन बड़ी संख्या में मिले हैं। बर्तनों में अनाज और दाल रखी मिली। पानी पीने के लिए प्रयोग किए जाने वाले बर्तन भी रखे मिले, इससे संभावना है कि हड़प्पा सभ्यता के लोग पुर्नजन्म पर यकीन करते थे। सिनौली के उत्खनन में प्रकृति के प्रेम के ही प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन

तीसरे चरण के उत्खनन में अब तक दो मानव कंकाल मिल चुके हैं। पिछले वर्ष यहां पर आठ मानव कंकाल मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि प्रत्येक कब्र में कंकाल के सिर की तरफ मिट्टी के बर्तन बड़ी संख्या में रखे मिले हैं। इन बर्तनों में दाल और अनाज भी मिल चुका है। इससे स्पष्ट है कि मरने वाले को जब दफनाया जाता था तो उसकी पसंद और जरूरत की हर चीज को उसके पास मिट्टी के बर्तनों में रखा जाता था। पानी के बर्तन भी मिले हैं। ऐसा सिर्फ सिनौली में ही नहीं बल्कि हरियाणा के राखीगढ़ गांव में मिली कब्रों में भी देखने को मिला था। वहां पर मिली कब्रों के आसपास भी मिट्टी के बर्तन बड़ी संख्या में रखे हुए मिले थे। ताबूत, कब्र पर हड़प्पन लोगों के प्रकृति प्रेम के कई नमूने मिले हैं। हालांकि अभी तक सिनौली में कोई मूर्ति या धार्मिक चिन्ह नहीं मिला है।
विज्ञापन


मानव कंकाल के डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज
बागपत। हरियाणा के राखी गढ़ी गांव में मिले कंकालों का डीएनए टेस्ट कराया, इसमें इतिहास में प्रचलित कई थ्योरी को झटका लगा। शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन कहते हैं कि सिनौली में मिल रहे मानव कंकाल का भी डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। इससे इतिहास पर पड़ी गर्द से परदा हटेगा। लोगों के सामने स्पष्ट होगा कि सिनौली के लोग किस काल क्रम, सभ्यता से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed