{"_id":"5c462217bdec224d9d194ad6","slug":"171548100119-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प डेस्क पर 915 कृषकों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्प डेस्क पर 915 कृषकों ने किया आवेदन
विज्ञापन
बागपत। हेल्प डेस्क पर अंतिम दिन 667 कृषकों ने कज माफी के लिए आवेदन किया। योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक 915 किसानों ने खुद का पात्र दर्शाते हुए आवेदन दाखिल किए है। सभी का दावा है कि विभाग ने उन्हें पूर्व में अपात्र किया था, जबकि वह पात्र है। इस बार लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।
फसल ऋण मोचन योजना से हजारों किसानों को लाभ पहुंचाया था। अब उन कृषकों के लिए दोबारा से योजना चलाई जो इससे वंचित रह गए थे। सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों के आवेदन लिए गए। अंतिम दिन किसानों की भीड़ उमड़ी। हेल्प डेस्क के प्रभारी विकास कुमार नेहरा ने बताया कि अंतिम दिन जहां 667 कृषकों ने फसल ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। अब भी तक 915 किसानों के आवेदन मिल चुके हैं। उधर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि योजना का लाभ 31 मार्च 2016 से पूर्व में ऋण लिया हो एवं अगले वित्तीय वर्ष में जमा की गई राशि को घटाते हुए 31 मार्च 2017 पर लंबित देय राशि ऋण माफी के योग्य होगी। ऐसे कृषक जिन्होंने अपने खाते का नवीनीकरण वर्ष 2016-17 में करा लिया है और जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक भूमि है जो पूर्व में एक लाख रुपये की राशि का लोन माफ हो चुका है, 31 मार्च 2016 के बाद एनपीए हुआ हो ऐसे समस्त कृषक योजना के अपात्र होंगे।