फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया

खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया

Sun, 20 Jan 2019 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
खेल मैदान से अवैध कब्जा हटवाएं जाने की मांग को लेकर किया
बड़ौत (बागपत)। जौनमाना गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और खेल के मैदान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जौनमाना गांव के काफी संख्या मेें खिलाड़ी व ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जौनमाना गांव मेें ग्राम समाज के खेल मैदान पर कुछ लोगों ने फसल बो दी है। खेल मैदान पर कब्जा किए जाने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगो ने मैदान की निशानदेही कर दी, लेकिन मैदान खाली नहीं किया। यदि उनसे कहा जाता है तो वे मारने की धमकी देते हैं। इस संबंध मेें एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन दिया और मैदान खाली कराने की मांग की। इसमें प्रवेंद्र तोमर, रामकुमार, वीरेंद्र, समरपाल, नितिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed