{"_id":"5c06de2dbdec22414d550822","slug":"171543953965-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके लगाए
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में चल रहे मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को टीके लगाए। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि मंगलवार को जिले में 28987 विद्यार्थियों को टीकाकरण किया गया है। अभी तक किसी भी बच्चों को दवा से नुकसान की सूचना नहीं मिली है। निरंतर टारगेट तक पहुंचा रहा है।
दोघट (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों में बच्चों को खसरा और रुबेला का टीकाकरण कराया।
शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा के अलावा निरपुड़ा, गढ़ी कांगरान, गांगनौली, नांगल भगवानपुर आदि गांवों के प्राथमिक स्कूलों, मदरसों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर खसरा और रुबेला से बचाव के लिए टीकाकरण कराया। इस दौरान 1200 बच्चों को टीका लगाया। इसमें वीरपाल राणा, संकेत राणा, सतवीर राठी प्रधान, निश्चय राणा, हवन पाल प्रधान, बिट्टू प्रधान, एएनएम रहीसा, आशा रामरती, आंगनबाड़ी कृष्णा आदि रहे।