{"_id":"5bd4c0d6bdec22695c1f5acf","slug":"171540669654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन और धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन और धरना
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों की समस्याओं को जल्द समाधान करवाने की मांग की।
शनिवार को रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 15 अक्तूबर तक मिल चलने का आदेश था, लेकिन नहीं चले, मिलों को चलवाया जाए। किसानों का दो हजार करोड़ का बकाया गन्ने का भुगतान जल्द कराया जाए। 14 दिन में नियमानुसार भुगतान, सहकारी समिति द्वारा गन्ना पर्ची वितरण में गड़बड़ी रोकी जाए और गन्ना विभाग की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराए। वर्तमान लागू नए नियम से किसान परेशान हैं, पंजीकृत पुराने किसानों का उत्पीड़न रोके, क्रय केंद्र पर डाले गए गन्ने तुरंत उठवाया जाए ताकि अगले दिन गन्ने की तुलाई हो सके। गन्ने की घटतौली पर अंकुश, पर्ची जारी होने से गन्ना सप्लाई के लिए एक सप्ताह दिया जाए, चलने फिरने में असमर्थ किसान के स्थान पर समस्त कार्रवाई के लिए पुत्र, पुत्री, पत्नी को नामांकित करने की व्यवस्था कराई जाए। सभी मांगों को पूरा करने का आह्वान किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, धूम सिंह, विश्वास चौधरी, अजयपाल सिंह तोमर, सोमपाल राठी, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, ओमबीर ढाका, कृष्णपाल, डॉ. वीरेंद्र, गजेंद्र मुन्ना, राम पाल, राकेश, सुबोध, राम मेहर सिंह, राजू तोमर सिरसली आदि रहे।