फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले भेजे नहीं बिल, अब उपभोक्ताओं पर लाखों हो गए बकाया

पहले भेजे नहीं बिल, अब उपभोक्ताओं पर लाखों हो गए बकाया

Fri, 28 Sep 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
पहले भेजे नहीं बिल, अब उपभोक्ताओं पर लाखों हो गए बकाया
बागपत। एक साल आठ माह पहले दोघट कस्बे के लोगों को ऊर्जा निगम में बिल भेजे थे। दोबारा मार्च में बिल आया तो उसे दोगुना कर दिया गया, जिसका विरोध किया गया। जिसके बाद आज तक बिल नहीं भेजे गए है। कस्बावासियों ने एसई को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को दोघट नगर पंचायत से दर्जनों लोग पूर्व चेयरमैन सत्यप्रकाश के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता के दफ्तर में पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली के बिलों को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण लोगों पर बिजली के बिलों का भार बढ़ गया है। एक वर्ष आठ माह पहले जनवरी माह में ऊर्जा निगम में बिजली के बिल भेजे गए थे। उसके बाद मार्च में जो बिल आए, उसमें दो गुणा राशि भेजी गई थी। लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को आज तक भी बिल नहीं भेजे गए और कस्बावासियों पर बिल का अधिक भार हो गया है। अब ऐसी स्थिति में बिलों को जमा किया जाना संभव नहीं है। पूर्व चेयरमैन ने एससी से कम से कम दरों में बिजली का बिलों का भुगतान कराने का आह्वान किया। इस दौरान रामकिशन, सुखपाल, पदम सिंह, कृष्णपाल, धर्मवीर सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


तकनीकी लापरवाही से पहुंचे लाखों के बिल
बागपत। ऊर्जा निगम की ओर से दर्जनों किसानों को तकनीकी खामियों के चलते लाखों रुपये के बिजली के बिल भेज दिए। दफ्तर पर पहुंचकर इसकी शिकायतें की गई, जिसके बाद उन्हें ठीक करा दिया गया। एसडीओ राणा प्रताप सिंह ने बताया कि दो माह पहले गांवों में मीटर लगे थे। जिसमें तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिसको अब सही कराया दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरूरपुर गांव के किसान इरशाद का सबसे अधिक 57 लाख रुपये का बिजली का बिल चला गया था। जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed