{"_id":"5ba15908867a557ed33fc798","slug":"171537300744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस नहीं होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़े दाम वापस नहीं होगा आंदोलन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निरंतर बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के नाम कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर बॉबी के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है, जिसका असर रसोई तक पहुंच गया है। गैस के दाम भी महंगे हो गए हैं। एक जुलाई को डीजल का दाम 67.44 रुपये था 31 अगस्त के बाद से 70.28 रुपये पहुंच गया। पेट्रोल 76.49 पर था, अब 78.28 रुपये लीटर से ऊपर पहुंच गया। घरेलू रसोई गैस 649 रुपये थी, यह भी 818 रुपये तक पहुंच गई है। कहा कि सरकार की नीति और नीयत में खोट है। किसान और आम आदमी को महंगाई का बोझ ढोना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़े दाम वापस नहीं हुए तो व्यापारी वर्ग सड़क पर उतरकर आंदोलन और हड़ताल करने को मजबूर होगा। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान विजय कौशिक, संजय कौशिक, लोकेंद्र सिंह, संजय जैन, मनोज गोयल, रामअवतार, अमरपाल सिंह, विपिन तोमर, संजय तोमर, नरेंद्र चौहान, अमित दांगी, हंसकुमार जैन, नितिन जैन, अरिहंत जैन, विकास जैन, संदीप जैन, मुकेश बंसल मौजूद रहे।