फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोगों को सत्य अहिंसा मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाएंगे कांग्रेसी

लोगों को सत्य अहिंसा मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाएंगे कांग्रेसी

Tue, 18 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोगों को सत्य अहिंसा मार्ग पर चलने का संकल्प  दिलाएंगे कांग्रेसी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की देश विरोधी व जनविरोधी नीतियों का अब कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप मेें मनाया जाएगा और लोगों को सत्य अहिंसा के मार्ग पर गांव-गांव जाकर संकल्प दिलाया जाएगा।

वे सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। चुनाव से पहले भाजपा ने जनता से जो वायदे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहा है, तो शिक्षित युवा बेरोजगार इधर-उधर घूम रहा है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है। महिलाओं व युवतियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की देश व जनविरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देगी। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती पर लोगों को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाएंगे। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता बापू की मूर्ति के समक्ष सत्य अहिंसा की शपथ जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह के निर्देशन मेें शपथ लेंगे। उनके साथ हेमंत कुमार एडवोकेट, रमेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, ब्रजमोहन, अमित दीक्षित, विनीत राणा, राजीव, प्रधानाचार्य तेजपाल शर्मा, सत्यपाल पथौलिया, अतुल शर्मा, मुकेश उपाध्याय व विनोद उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed