फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिलाना कलस्टर के आठ गांव में प्रस्तावित कार्य कराएं गुणवता से

सिलाना कलस्टर के आठ गांव में प्रस्तावित कार्य कराएं गुणवता से

Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सिलाना कलस्टर के आठ गांव में प्रस्तावित कार्य कराएं गुणवता से
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार सिंह ने श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन के तहत प्रधान, कार्यदायी संस्था और अफसरों की बैठक ली। निर्देशित किया जो कार्य प्रस्तावित हैं गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएं। कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। अन्य कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार बजट स्वीकृत होता रहेगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन के तहत आठ गांव चयनित हैं। सिलाना को क्लस्टर बनाया है। इसके मुकंदपुर, हलालपुर, सिलाना, शेरपुर, बासौली, लुहारा, चांदनहेड़ी और बरवाला गांव में जरूरत के अनुसार कार्य होंगे। गांवों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया है। जर्जर भवनों को दुरुस्त किया जाएगा। इन गांवों में सोलर पावर प्लांट, एक्टिविटी सेंटर, ई-लाईब्रेरी, मल्टीपर्पज हॉल, कंप्यूटर लैब, स्पोर्ट कांप्लेस, डेवलपमेंट सेंटर, पार्क, मिनी खेल स्टेडियम, गांवों के नाली, खंड़जों और अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने निर्देशित किया मानक के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं। कार्यदायी संस्था इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। ग्राम प्रधान विकास कार्यों में सहयोग करें। जहां भी कमी नजर आए उसको अवगत कराए। इससे गांवों का स्तर सुधरेगा।
विज्ञापन

सीडीओ पीसी जायसवाल ने भी प्राथमिकता वाले कार्यों पर ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीडी एमएल पटेल, डीएसओ चमन शर्मा, डीआइओएस बृजेंद्र कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, सीवीओ डॉ. राजपाल, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed