{"_id":"5b903081867a557ff747d7c4","slug":"171536176257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 शिक्षकों की नियुक्ति लटकी, 49 को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 शिक्षकों की नियुक्ति लटकी, 49 को आज मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। जिले में 76 शिक्षकों की तैनाती होनी थी, एक शिक्षक गैरहाजिर रहा। 14 शिक्षकों की पात्रता के प्रकरण को इलाहाबाद भेजा। 12 शिक्षकों की जांच चल रही है।
बुधवार को काउंसिलिंग के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को सुबह 10 बजे से ही शिक्षकों का पहुंचना शुरू हो गया था। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि बागपत में तैनाती के लिए कुल 76 शिक्षकों ने परीक्षा पास की थी, लेकिन इनमें काउंसिलिंग के दौरान एक शिक्षक गैरहाजिर रहा। यहां पहुंचे 12 शिक्षकों की जांच प्रक्रिया चल रही है। 14 शिक्षकों की पात्रता अन्य राज्यों की है। इन 14 शिक्षकों का प्रकरण इलाहाबाद कार्यालय स्थित बेसिक शिक्षा सचिव को भेजा। बृहस्पतिवार को 49 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।