{"_id":"5b8d8ee142c792462d1359c7","slug":"171536003809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश हवा में, कार्यालय में काम कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश हवा में, कार्यालय में काम कर रहे शिक्षक
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के शिक्षक अगर कार्यालयों में अटैच रहेंगे तो शिक्षा की गुणवत्ता की बात बेमानी होगी। बड़ौत तहसील क्षेत्र में सचिव के आदेशों को हवा मेें रखकर शिक्षकों से कार्यालय में काम कराया जा रहा है, इससे स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा ने शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देश दिए थे कि शिक्षकों को कार्यालय में अटैच नहीं किया जाए। उनसे कार्यालय के कार्य न कराए जाएं। इसके बावजूद कई शिक्षकों से तहसील क्षेत्र में स्थित बीआरसी पर शिक्षकों को काम पर लगाया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि किसी भी शिक्षक से कार्यालय का काम नहीं लिया जा रहा है। एबीएसए विनोद वर्मा का कहना था कि कार्यालय में एक-दो शिक्षकों से किताब आदि का काम दिखवा रहे हैं। ज्यादा जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जाता है।। उधर शिक्षण कार्य प्रभावित होने से अभिभावकों में आक्रोश पनपता जा रहा है। उन्होंने शिक्षण कार्य ओर बेहतर बनाने की मांग उठाई।