{"_id":"5b85a8f242c792462d134d62","slug":"171535486194-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ियों के लिए सहायता शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ियों के लिए सहायता शिविर लगाया
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में नेहरू मूर्ति के पास मंगलवार को खिदमत सोसायटी और नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर तीन दिवसीय सहायता शिविर लगाया गया।
पालिका चेयरमैन अमित राणा, तहसीलदार प्रदीप कुमार, डॉ. इरफान मलिक, जमीरुद्दीन अब्बासी और देवेंद्र पंवार ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा केरल की आपदा बेहद दर्दनाक है। इस प्रकार की आपदा मेें न जाने कितने घर बर्बाद हो जाते हैं और अनेक जानें चली जाती हैं। हम ऐसा होने से तो रोक नहीं सकते, लेकिन उनकी मदद जरूर कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद सामान, अनाज, कपडे़ व रुपये चंदे के रूप में शिविर मेें पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वास चौधरी ने 21 हजार रुपये की राशि दान की। दोनों दानपत्रों की चाबी पालिका अध्यक्ष और तहसीलदार को साैंपी और निवेदन किया गया कि शिविर की समाप्ति पर दानपत्र खोलकर केरल में इसे भिजवाएं। इसमें इस्लामुद्दीन, सपना जैन, इंतजार, विकास जैन, अनवर चौधरी, आरिफ, मुन्ना, बिलाल, हाफिज, अबलु, जावेद, कालूराम, देवेंद्र पंवार, रहीस, पन्ना लाल जैन, शाहिद मलिक आदि रहे।