फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी

किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी

Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी
किसानों का धरना पांचवें दिन भी जारी
विज्ञापन


बड़ौत। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील मेें विभिन्न मांगों को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा। साथ ही शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने भी धरने को समर्थन दिया।

किसानों ने कहा कि पिछले दो साल से घरेलू बिजली दर को चार गुना बढ़ा दिया गया है और नलकूप का बिजली भार 100 हार्स पावर से 180 हार्स पावर कर दिया गया है, वहीं बिजली बिल पर इस वर्ष मार्च में पैनाल्टी ब्याज की छूट नहीं दी गई और न ही सिकानों को इस सत्र का गन्ना भुगतान मिला है। इसके चलते किसान उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नलकूप की बिजली दर हरियाणा के समक्ष 35 रूपये प्रति हार्स पावर किया जाए। यदि यह दर नहीं की गयी तो किसान बर्बाद हो जाएगा। धरने पर निर्णय लिया गया कि 31 मई को धरना स्थल पर पंचायत बुलाई जाएगी। इसमेें क्षेत्र के किसानों को पहुंचने का आह्वान किया गया। धरने की अध्यक्षता जिले सिंह और संचालन बलजोर सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनू, जयवीर, इकबाल, रामफल, धर्मपाल, मदन सिंह, रकमपाल, महिपाल, जगदीश, रणपाल, बलजोर, डा महक सिंह, प्रमोद, वेद सिंह, धर्मवीर, हरपाल, धर्मपाल शामिल रहे। उधर शिव सेना ने भी किसानों के धरने को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर डा. पुष्पेंद्र कुमार, राममेहर सिंह, वरमानंद, गोपाल गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed