{"_id":"5acd18724f1c1b3a3d8b470b","slug":"171523390578-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली कर रहे दलालों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली कर रहे दलालों को दौड़ाया
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मुख्य शिकायत केंद्र में नया विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का प्रयास कर रहे दलालों को अवर अभियंता ने दौड़ा लिया। अवर अभियंता की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, दलाल वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।
मुख्य शिकायत केंद्र परिसर में दलाल उपभोक्ताओं से नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, त्रुटि पूर्ण बिल को ठीक कराने, लाखों का बिल हजारों मेें कराने के नाम पर जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। मंगलवार को भी दलालों के सक्रिय होने की सूचना सूचना कुछ लोगों ने अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा को दी। सूचना पर मुख्य शिकायत केन्द्र पर पहुंचे अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा ने दलालों को आड़े हाथों लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दलाल वहां से भाग खड़े हुए।
इस संबंध मेें अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ बाहरी व्यक्ति उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का प्रयास कर रहे थे, उन्हें वहां से भगा दिया दलालों के के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। उधर, एसडीओ चैन सिंह ने बताया कि कार्यालय पर बाहरी व्यक्तियों व दलालों का प्रवेश वर्जित है। यदि इसके बावजूद कोई कार्यालय पर आकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।