{"_id":"5aad7cc94f1c1b90778b6264","slug":"171521319113-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का इंतजार खत्म
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बागपत जनपद मेें कई साल बाद नलकूपों के कनेक्शन मिलने शुरू हुए हैं। रविवार को बागपत के पावर कारपोरेशन के दफ्तर में शिविर लगेगा, इसमें किसानों को निजी नलकूपों के विद्युत कनेक्शन आवंटित किए जाएंगे। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि छपरौली, बागपत, पिलाना और खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र में 10 बीएचपी कनेक्शन केे लिए 58565 रुपये, बड़ौत और बिनौली में 12.5 बीएचपी कनेक्शन के लिए 60 हजार 65 रुपये और 7.5 बीएचपी के लिए मीटर लगाने की शर्त पर 41 हजार 310 रुपये शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक के नलकूप की ट्रांसफार्मर से 40 मीटर की दूरी होगी तो कनेक्शन तुरंत दे दिया जाएगा। किसान को आवेदन की तीन प्रतियों के साथ खसरा, खतौनी और खातेदारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र बोरिंग सर्टिफिकेट खंड विकास अधिकारी से जारी प्रमाण पत्र आदि लाने होंगे।