{"_id":"5aa57e2b4f1c1ba3238b4a48","slug":"171520795179-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहड़ी के शूटरों ने मैक्सिकों में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहड़ी के शूटरों ने मैक्सिकों में लहराया परचम
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में रायफल एसोसिएशन जौहड़ी के दो होनहार अंतरराष्ट्रीय शूटरों ने भारत का प्रतिनिधित्व कर एक स्वर्ण सहित दो पदक जीते हैं।
र्साइं कोच नीतू श्योरान ने बताया कि मैक्सिको में गत एक मार्च से आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप चल रहा है। इसमें रायफल एसोसिएशन जौहड़ी के अंतरराष्ट्रीय शूटर अखिल श्योरान और रवि कुमार ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें अखिल ने 50 मीटर थ्री पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल मैच में 455.6 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, रवि कुमार ने एयर रायफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। अखिल श्योरान गांव अंगदपुर जौहड़ी और रवि कुमार मवाना के भैंसा गांव निवासी है। शूटिंग के द्रोणाचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि मैक्सिको में भारत का परचम लहराने वाले शूटरों को सम्मानित किया जाएगा। इस खुशी में रविवार को जौहड़ी में ग्रामीणों और साथी शूटरों ने मिठाई बांटकर जश्न बनाया। खुशी बनाने वालों में सोहन पाल प्रधान, रविदत्त शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, मीना कुमारी, सचिन शर्मा, फरमान खान आदि रहे।