फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए करेंगे जागरूक

कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए करेंगे जागरूक

Tue, 20 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए करेंगे जागरूक
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में विजय मानव के आवास पर लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। फिर भी उसे गर्भ में मारा जा रहा है। दोनों में भेदभाव किया जाता है। कन्या भ्रूण हत्या के इस कलंक को मिटाने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा। बैठक में निर्णय लिया इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। लोगों को बेटियों की अहमियत बताएंगे। मुकेश रूहेला, अनिल, पवन ठेकेदार, चौधरी कृष्ण, मोनू पहलवान, मोहित कुमार, ब्रिजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैंक का स्थापना दिवस मनाया
अग्रवाल मंडी टटीरी। ओबीसी बैंक में सोमवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि ओबीसी बैंक की स्थापना 1943 में हुई । इसमें 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। ग्राहकों के सहयोग से बैंक उपलब्धियां हासिल कर रहा है। स्थापना दिवस पर केक काटा गया। इसमें जयपाल राठी, ठाकुर विनोद, व्यापारी अनिल कुमार, विजय मानव, राजेंद्र, राजीव प्रधान, कुलदीप त्यागी, डॉ. राधेश्याम वशिष्ठ, प्रमोद कुमार, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पेड़ों पर तीन तरह के रंग किए
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत ने मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क के किनारे लगे पेड़ों पर तीन रंग किए। इससे रात के समय वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। नगर पंचायत लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि चेयरमैन विनोद कुमार के निर्देश पर पेड़ों पर तीन रंग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed