फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आचार्य विमल सागर का समाधि दिवस मनाया

आचार्य विमल सागर का समाधि दिवस मनाया

Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
आचार्य विमल सागर का समाधि दिवस मनाया
बड़ौत (बागपत)। आचार्य विराग सागर महाराज एवं मुनि विहर्ष सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दिगंबर जैन समाज समिति बड़ौत के तत्वावधान में आचार्य विमल सागर का 23वां समाधि दिवस धर्म प्रभावना के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन अतिथि भवन में सुबह नौ बजे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आचार्य विमल सागर महाराज का भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम के ध्वजारोहण का सौभाग्य नानक चंद और अतुल कुमार जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य के चित्र का अनावरण राकेश जैन और सौरभ जैन ने किया। रायचंद और नानक चंद जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर विशेष गुरू पूजा हुई। इसका सौभाग्य प्रवीन जैन और राकेश जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य विराग सागर महाराज का पाद प्रक्षालन सोनू जैन और सुनील जैन, शास्त्र भेंट मोंटू जैन और गुरू आरती वीरेंद्र जैन ने की। सभा का संचालन डॉ. श्रेयांस जैन और मांगे लाल जैन ने किया।
विज्ञापन

आचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि आचार्य विमल सागर महाराज की समाधि 29 दिसंबर 1995 को सम्मेद शिखर में हुई । आचार्य विमल सागर बड़े ही ज्ञानी थे। वे व्यक्ति को देखकर उसके मन की बात बता देते थे। उन्हें बचपन में पंडित नेमीचंद के नाम से जाना जाता था। जब वे मुझे संस्कृत स्कूल में पढ़ाते थे तो नमक आंदोलन के समय डांडी यात्रा के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आगमन हुआ। तब पंडित नेमीचंद ने 18 प्रकार का नमक बनाकर गांधी जी को भेंट किया। जिसे देख गांधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने हाथ से उनका सम्मान किया था। आचार्य विमल सागर अत्यंत वात्सल्य भावी थे। दीन दुखी के कष्टों को दूर करने में वे सदैव तत्पर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं आज जो भी हूं, गुरू की ही कृपा है। आज के दिन हम गुरूदेव विमल सागर महाराज के चरणों में यही प्रार्थना करते है कि आपने अभी तक मुझे जो साहस, संबल दिया है, आगे भी देते रहे। सभा में श्रमणी आर्यिका, विचक्षण, विशाखा, विदित माता ने भजन प्रस्तुत किए। सभा में दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रवीन जैन, मंत्री अतुल जैन, सुभाष जैन, अंकुर जैन, वरदान जैन, प्रदीप जैन, रमेश जैन, आलोक मित्तल, श्रवण जैन, सुरेंद्र जैन, राकेश सभासद, अशोक जैन, सतीश, वीर बहादुर, सुरेश जैन, विपुल, पंकज, अनुज जैन, ललित, सरिता जैन, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।


नव वर्ष पर होंगे रंगारंग कार्यक्रम
बड़ौत। अतिथि भवन में 31 दिसंबर को प्रात: सुबह बजे प्रवचन होंगे। रात छह बजे गुरू भक्ति और आठ बजे से नव वर्ष 2018 पर विशेष रंगारंग कार्यक्रम एक शाम गुरू विराग सागर के नाम, मुंबई के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। रात 2 बजे आचार्य विराग सागर द्वारा विशेष आशीर्वाद भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed