{"_id":"5a205da44f1c1b87698befbc","slug":"171512070564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी पेयजल योजनाओं का नहीं किया टेक्नीकल रिव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी पेयजल योजनाओं का नहीं किया टेक्नीकल रिव्यू
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। बंद पेयजल योजना के लिए जल निगम की गठित समिति ने टेक्निकल रिव्यू नहीं किया है। जिस पर अधिशासी अभियंता ने नोटिस जारी कर 15 दिन में अपनी रिपोर्ट डीएम और डीडीओ को देने के निर्देश दिए हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने 15 साल से बंद पड़ी पेयजल योजना को संचालित करने के लिए जल निगम के अधिकारियों की समिति का गठन किया और पुरानी अनुरक्षणाधीन योजना का टेक्निकल रिव्यू करने के निर्देशित दिए थे। इसे 15 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिए भड़ल, पिलाना, दाहा, आजमपुर मुलसम, मौजिजाबाद नांगल, मुजफ्फरपुर कंबाला गांवों में योजना का टेक्निकल रिव्यू होना है। जल निगम के डीएम के आदेशों का पालन नहीं किया । जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार गौतम ने तीन सहायक अभियंताओं को नोटिस जारी किया और निर्देशित किया संबंधित पेयजल योजनाओं का टेक्निकल रिव्यू डीसीओ के साथ-साथ डीएम को भी एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।