{"_id":"5a1f0d184f1c1b71548c03b7","slug":"171511984408-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटी में कैद हुआ बागपत के वोटरों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटी में कैद हुआ बागपत के वोटरों का फैसला
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। जनपद बागपत की तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के लिए वोटरों ने उत्साह के साथ मतदान किया, लेकिन पिछले चुनाव से तीन फीसदी वोट कम पड़े। जिले में कुल 67.13 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत अमीनगर सराय में सबसे अधिक 86.10 और दोघट में 77.68 फीसदी वोट पड़े। एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार, प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और वहां मतदाताओं और कर्मचारियों के साथ वार्ता भी की।
बुधवार को सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई । मतदान को लेकर वोटरों ने काफी उत्साह दिखाई दिया। निर्धारित समय पांच बजे के बाद भी बागपत, खेकड़ा, छपरौली में मतदान हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर बुधवार को रात करीब सात बजे तक मतदान होता रहा। बागपत जिले में 67.13 फीसदी लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि नगर पालिका बागपत में 66.41, बड़ौत में 60.43 और खेकड़ा में 70.83 फीसदी वोट डाले गए हैं। नगर पंचायत अमीनगर सराय में सबसे अधिक 86.10 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत छपरौली में 71.27 प्रतिशत, नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में 77.61 प्रतिशत, नगर पंचायत टीकरी में 68.10 और नगर पंचायत दोघट में 77.68 प्रतिशत लोगों ने मताधिकारी का प्रयोग किया। निकाय चुनाव के प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी, एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी जय प्रकाश ने जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाताओं की शिकायतें सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। प्रशासन के अनुसार वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में बागपत में 70 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस बार मतदान का प्रतिशत 67.13 रहा।
सराय ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
बागपत। नगर पंचायत अमीनगर सराय में मतदाताओं ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में सराय में 79.80 वोट डाले गए थे, लेकिन इस बार 86.10 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
बागपत घटा, बड़ौत और खेकड़ा बढ़े
बागपत। निकाय चुनाव वर्ष 2012 के सापेक्ष इस बार बागपत में मतदान प्रतिशत कम हुआ। वर्ष 2012 में बागपत में 66.40 प्रतिशत मतदान हुआ , लेकिन इस बार यहां केवल 66.41 फीसदी ही वोट डाले गए। बड़ौत में इस बार 60.43 प्रतिशत वोट डाले गए हैं, जबकि पिछली बार 59.47 वोट डाले गए थे। खेकड़ा पालिका में इस बार 70.83 फीसदी वोट डाले गए, जबकि पिछली बार सिर्फ 65.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे।