{"_id":"59f77d944f1c1b87698b86cd","slug":"171509391764-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतेंद्र जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतेंद्र जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्वाचित
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड के प्रबंध समिति के चुनाव में सतेंद्र जैन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। डीएम के आदेश पर नेहरू रोड जैन मंदिर परिसर में अध्यक्ष पद के चयन के लिए दिगंबर जैन समाज की आम सभा हुई। इसकी अध्यक्षता रविंद्र जैन ने की। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध सतेंद्र जैन बावली वालों को अध्यक्ष चुना और रविंद्र जैन ने विधिवत रूप से इसकी घोषणा की। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सतेंद्र जैन ने कहा समाज के हित में कार्य कर मंदिर का उत्थान करेंगे। इसमें सुनील जैन, देवेंद्र जैन, वीर सैन जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, नेमचंद जैन, लक्ष्मण जैन, डॉ. आरके जैन, सुशील जैन आदि रहे।