{"_id":"5974ecd84f1c1b4d608b46be","slug":"171500835032-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति लेगी किसानों की कर्ज माफी का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति लेगी किसानों की कर्ज माफी का निर्णय
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसानों की ऋण माफी के लिए समिति निर्णय लेगी। कृषि विभाग ने इसके लिए बैंकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। ऋण माफी के लिए कृषकों की सूची तैयार हो चुकी है। जिले में 50 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ होगा। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कृषकों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। प्रदेश में सरकार ने तीन माह के कार्यकाल में किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सूची के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जिले में करीब 50 हजार से अधिक किसान इसके दायरे में आए हुए हैं। एक लाख तक के कर्ज माफ होंगे। कृषि विभाग की ओर से पहले नंबर पर भूलेख में नाम दर्ज करने वालों का कर्ज माफ करेगी। बैंक खाता से आधार कार्ड के नंबर लिंक होने, राजस्व विभाग की सूची में नाम दर्ज वाले वाले किसानों को लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सूची तो तैयार हो चुकी है, लेकिन इसके लिए कमेटी बनाई जाएगी और कमेटी ही उनका कर्ज माफ करने का निर्णय लेगी। विभाग ने सभी किसानों की सूची तैयार कर ली और बैंकों से भी संपर्क किया जा रहा है।