फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अद्भुत रंगों से सरोबार कांवड़िए

अद्भुत रंगों से सरोबार कांवड़िए

Thu, 20 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अद्भुत रंगों से सरोबार कांवड़िए
अद्भुत रंगों से सराबोर शिव के भक्त
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ मार्ग पर भक्ति के अद्भुत रंग देखने को मिल रहे हैं। शिव की भक्ति में झूमते गाते चल रहे कांवड़िये एक से बढ़कर एक कांवड़ लेकर आए।
सोनीपत के खरखौदा निवासी रवि कांवड़ लेकर बागपत पहुंचा। गोरीपुर मोड़ पर कुछ देर के लिए ठहरे शिवभक्त ने कहा कि वह अपने परिवार की सुख शांति के लिए कांवड़ लाया है। गले में 108 गंगाजल की बोतल लटक रही है। पूरी राह इसी गंगाजल ने उसे शीतलता भी प्रदान की। सोनीपत के हनुमान नगर निवासी रामवीर 15 फीट ऊंची कांवड़ लेकर आया है। उनका कहना है कि हरियाणा के हर घर में सुख-शांति रहे। इसीलिए वह कांवड़ लेकर आया है। सब लोग मिलकर एक साथ रहे। वहीं, कांवड़ का एक रंग देशभक्ति का भी है। हरियाणा के सांपला निवासी कांवड़िये भजनलाल का कहना है कि भारतीय सेना के जज्बे को सलाम है। पाकिस्तान कभी सुधरने वाला नहीं है। सोनीपत के खरखौदा निवासी कांवड़िये बादशाह का कहना है कि पाकिस्तान बार-बार हमला करता है। उसे सख्ती से जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed