फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हादसे में श्रद्धालुओं की कार पलटी, बच्चे की मौत

हादसे में श्रद्धालुओं की कार पलटी, बच्चे की मौत

Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
हादसे में श्रद्धालुओं की कार पलटी, बच्चे की मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हरिद्वार में गंगा स्नान करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार की बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के निकट महेंद्र पिकअप से टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई। इसमें चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र की निशांत कॉलोनी निवासी मीरा पत्नी राज कुमार चौहान ने बताया वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार में सवार होकर हरिद्वार में गंगा स्नान करने गए थे। मंगलवार सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार मीतली गांव के पास स्थित रजवाहे के निकट पहुंची, तभी बागपत की ओर से तेज गति से आ रही महेंद्र पिकअप गाड़ी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। इस कार में सवार मीरा, उसका बेटा वंश (7), भांजा श्रीराम (10), दुर्गा (15), कविता (7), शिवानी (9), अंश (3), शियानंद (11) और कार चालक डाल चंद निवासी राजस्थान घायल हो गया था। राहगीर सभी घायलों को कस्बा के निजी अस्पताल ले गए। वहां के चिकित्सकों ने घायल श्रीराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दूसरी तरफ पुलिस टीम ने पीछा कर डौला गांव के पास महेंद्र पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed