{"_id":"63ee77e522ac68a2ce041624","slug":"17-students-were-not-allowed-to-enter-the-examination-center-fierce-commotion-baghpat-news-c-14-1-121186-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: 17 विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: 17 विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में नहीं घुसने दिया, जमकर हंगामा
Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनता इंटर कालेज बड़ौत में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 17 विद्यार्थियों को घुसने नहीं दिया। जिस पर परीक्षा केंद्र पर छात्रों ने हंगामा किया। केंद्र व्यवस्थापक का कहना था कि इन छात्रों के प्रवेशपत्र पर लगी फोटो को प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व स्कूल की मुहर से प्रमाणित नहीं किया गया। परीक्षा केंद्र पर छात्रों को प्रवेश न मिलने के कारण उनकी परीक्षा छूट गई।
यूपी बोर्ड में बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा थी। जनता इंटर कालेज बड़ौत में तारा हाईस्कूल बड़ावद के 17 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया था। बृहस्पतिवार को वहां परीक्षा देने के लिए पहुंचे छात्रों को अनुक्रमांक पर फोटो प्रमाणित न होने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया और उनकी परीक्षा छूट गई।
छात्रों का कहना था कि बोर्ड की ओर से उनके अनुक्रमांक भी जारी किए गए, इसके बावजूद उनकी परीक्षा नहीं दिलवाई गई। तारा हाईस्कूल के प्रधानाचार्य कुबेर दत्त कौशिक का कहना था कि विद्यालय के छात्रों का तीन जगह दौझा, जिवाना और बड़ौत में परीक्षा केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
दो केंद्रों पर विद्यालय के छात्रों को परीक्षा देने में कोई परेशानी नही हुई, जबकि बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज में विद्यालय के 17 छात्रों को प्रवेश न देने के कारण उनकी परीक्षा छूट गई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की जाएगी।
अन्य विद्यालयों से भरवाए गए थे विद्यार्थियों के फार्म
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि विद्यालय की ओर से छात्रों के फार्म अन्य विद्यालयों से भरवाए गए थे। 17 छात्रों के अनुक्रमांक पर उनकी फोटो नहीं थी। छात्र अपने फोटो लगाकर केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। फोटो प्रमाणित न होने के कारण केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया। विद्यालय की ओर से छात्रों के फोटो प्रमाणित न करने पर उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है। विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण करने की संस्तुति कर शासन को भेज दी है।