{"_id":"623f5c73fed70e413137fd4e","slug":"17-smugglers-caught-160-cows-recovered-baghpat-news-mrt581922424","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 तस्कर दबोचे,160 गोवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 तस्कर दबोचे,160 गोवंश बरामद
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चौकी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाकर आठ गाड़ियों में 160 मवेशियों को लेकर जाते 17 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों जीशान व साबिज पुत्रगण इकबाल, मुस्तकीम पुत्र अली अहमद, जुबेर पुत्र सलीम, समीर पुत्र बशीर, इरफान पुत्र काला, जाहिद पुत्र गय्यूर, समीर पुत्र इरफान, शादाब पुत्र बजर अली, नजर पुत्र निसार, इस्तकार पुत्र यूसुफ निवासीगण मुजफ्फरनगर व फरमान पुत्र नसीम, सलाउद्दीन पुत्र अल्ला रक्खा, मोहसीन पुत्र शमशाद निवासीगण शामली, लवप्रीत पुत्र दीप सिंह व राजबीर पुत्र कावल सिंह निवासीगण अमृतसर पंजाब, सुल्तान पुत्र मंसूर निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया। इन गोवंश को हरियाणा से लाया जा रहा था। सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
पति ने बीवी की कमर में कैंची घोंपी
बागपत। मेरठ के तारापुरी निवासी सीमा का निकाह करीब चार साल पहले निवाड़ा के युवक के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा है। सीमा के पति कपड़ों की सिलाई करता है। परिजनों के अनुसार दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहता है। सीमा शनिवार को अपनी बहन से मोबाइल पर वीडियो कॉल करके बात कर रही थी। इस दौरान सीमा का अपने पति से विवाद हो गया था। आरोप है कि पति ने सीमा की कमर में कैंची घोंप दी। डायल-112 पर फोन करने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।