फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रजबहे की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न

रजबहे की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
रजबहे की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न
रजबहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव के जंगल में किसान के खेत में रजबहे टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं, ईख की फसल जलमग्न हो गई। गेहूं की फसल पकी चुकी है। पानी के कारण फसल नष्ट हो जाएगी। किसानों ने सिंचाई विभाग से मुआवजे की मांग की।

किशरपुर बराल गांव निवासी सोहन पाल पुत्र किशन चंद ने बताया कि उसका खेत के पास से रजबहा गुजरता है। रविवार की रात खेत में रजबहा टूट गया। इससे सैकड़ों बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जल मग्न हो गई। सोमवार की सुबह किसानों को जानकारी मिली तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर रजबहे में पानी बंद कराया। रजबहा टूटने से किसान चहन पाल, सुरेंद्र, प्रेमवती, कालूराम, बिजेंद्र, राम सिंह आदि किसानों की गेहूं की फसल पानी से बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि रजबहे की पटरी जर्जर हो चुकी है। रजबहे की सफाई भी नहीं की गई। अधिक पानी छोड़ने से पटरी टूट गई। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी। पानी से फसल नष्ट हो जाएगी। किसानों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed