फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील पर विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।
बिनौली गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बिनौली के जंगल में शिकारियों के जाल में तीन दिन पहले तेंदुआ फंसा। शिकारियों के भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ को जाल में पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ जाल काटकर भाग गया। इससे गांव में दहशत का माहौल छा गया । वन विभाग के अधिकारियों ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जो गलत है। उनका कहना था कि गांव वालों को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। इस तरह के मुकदमे होंगे तो गांव वाले कोई सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी को सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर अमित, पप्पू, ओमपाल, मोहित, सुखपाल, श्रीपाल, देवेंद्र, विपिन, रविंद्र, विकास, आदेश, नीरज आदि रहे। वहीं लुहारी गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि गांव में जल स्त्रोत का तालाब मात्र साधन है। जिसका अवैध रूप से भराव कराया जा रहा है। उस पर रोक लगाई जाए। इसमें किरण, मुकेश, रामभजन, रामनिवास, राजेश, ईश्वर, शिक्षा, ममता, रवि, जोगिंद्र, रेखा, सर्वरी, सुशीला, सतपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed