फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत तहसील के लेखपालों और कंप्यूटर आपरेटरों का विवाद गहराया

बड़ौत तहसील के लेखपालों और कंप्यूटर आपरेटरों का विवाद गहराया

Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील के लेखपालों और कंप्यूटर आपरेटरों का  विवाद गहराया
बागपत। बड़ौत तहसील के लेखपालों और वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर के कंप्यूटर आपरेटरों का विवाद बढ़ता रहा है। कंप्यूटर आपरेटरों ने एडीएम को ज्ञापन देकर लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले के वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटरों के सभी कंप्यूटर आपरेटर शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम अनिल कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बड़ौत तहसील में लोकसभा निर्वाचन के दौरान महिला लेखपाल ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। आरोप है कि सहयोगी लेखपालों ने कमरे में बंद कर पीटा। सभी कंप्यूटर आपरेटरों ने एडीएम से शिकायत कर आरोपी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी दो दिन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो सभी कंप्यूटर आपरेटर वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर में लोकसभा चुनाव का कार्य नहीं करेंगे। शिकायत पर एडीएम अनिल कुमार ने एसडीएम बड़ौत को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। इसमें मिंटू कुमार, महफूज खान, मोनिका, दिनेश कुमार, अमन गौतम, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed